बिहार
बिहार के राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और JJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने RJD के भविष्य पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जनता से दूरी बनाए हुए हैं और राजद की स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है। पार्टी कभी भी टूट सकती है। तेज प्रताप के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

कभी भी टूट सकती है पार्टी
दरअसल तेज प्रताप यादव ने एक मीडिया चैनल पर बातचीत के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने राजद की भविष्य को लेकर तंज कसा। कहा कि जबसे हम पार्टी से अलग हुए हैं, पार्टी कमजोर हो गई है। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसने तो जनता से दूरी बना ली है। अब पार्टी कभी भी टूट सकती है। उन्होनें यह दावा किया कि पार्टी में बचे हुए 25 विधायक कभी भी अलग हो सकते हैं।

चाचा काम के दौरान न्यूट्रल रहते थे
हालांकि इस दौरान तेज प्रताप से जब मीडिया द्वारा नीतीश कुमार के कार्यकाल को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बड़े ही बेबाक अंदाज में नीतीश कुमार की खूबियां गिनवाईं और कहा कि चाचा काम के दौरान न्यूट्रल रहते थे। जिस तरह से वह अपना पेट सहलाते हैं, वह मुझे बहुत अच्छा लगता है। आगे उन्होंने कहा कि “नीतीश कुमार हमारे पिता लालू प्रसाद यादव के पुराने साथी रहे हैं। वह हमारे चाचा के समान हैं। साथ ही राजनीति में भी बहुत सीनियर हैं। आगे उन्होंने कहा कि हमलोग तो उनके सामने बच्चे हैं।“ हालांकि उन्होने राबड़ी देवी को हटाकर नीतीश कुमार को राज्य का मुखिया बनाने को लेकर कहा राजनीति में तो उलटफेर चलते रहते हैं, लेकिन व्यकितगत संबंध अपनी जगह है।
अब तेज प्रताप का बयान ऐसे समय में आना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। इस समय बिहार की राजनीति नए दौर से गुजर रही है। एक तरफ नीतीश कुमार का इस्तीफा देना और दूसरी तरफ बीजेपी की ओर से राज्य में पहली बार सम्राट चौधरी का नए मुख्यमंत्री बनने के बाद चर्चा तेज है।