logo

दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, झारखंड-बिहार के रास्ते चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, झारखंड-बिहार के रास्ते चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

जामताड़ा:
Jamtara News:
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने शालीमार–थावे, राँची–गोरखपुर और दुर्ग–बरौनी के बीच पूजा स्पेशल ऑन डिमांड (TOD) ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन सभी ट्रेनों के दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाए जाएंगे।

शालीमार–थावे–शालीमार पूजा स्पेशल (08021/08022)
शालीमार से यह ट्रेन (08021) 06, 13 और 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को सुबह 10:15 बजे खुलकर अगले दिन भोर 04:00 बजे थावे पहुंचेगी। थावे से वापसी में यह ट्रेन (08022) 07, 14 और 21 नवंबर 2026 (शनिवार) को सुबह 09:00 बजे खुलकर अगले दिन भोर 03:30 बजे शालीमार पहुंचेगी। यह ट्रेन आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।

रांची–गोरखपुर–रांची पूजा स्पेशल (08629/08630)
रांची से ट्रेन संख्या 08629, 05, 12 और 19 नवंबर 2026 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 11:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से वापसी में ट्रेन संख्या 08630, 06, 13 और 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को सुबह 08:35 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 07:55 बजे राँची पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।

दुर्ग–बरौनी–दुर्ग पूजा स्पेशल (08755/08756)
दुर्ग से ट्रेन संख्या 08755, 04, 11 और 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को सुबह 10:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। बरौनी से वापसी में ट्रेन संख्या 08756, 05, 12 और 19 नवंबर 2026 (गुरुवार) को दोपहर 15:30 बजे खुलकर अगले दिन रात 23:05 बजे दुर्ग पहुंचेगी। यह गाड़ी भी आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहराव लेगी।


जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा
इन सभी स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित (AC) श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Tags - Diwali Chhath TrainsIndian RailwaysSpecial Trains 2026Jharkhand Bihar NewsFestive Special