logo

Bihar Politics : नीतीश के दिल्ली दौरे पर आरसीपी सिंह का तंज, बोले- जेपी पर जुल्म ढाने वालों के साथ खिंचा रहे फोटो

rcp-singh_15962928032.jpg

पटना:
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( CM NItish Kumar) पर हमला बोला है। नीतीश के दिल्ली दौरे (Nitish's Delhi tour) को लेकर आरसीपी सिंह ने तंज (RCP Singh taunts about Delhi tour) कसते हुए कहा कि बिहार में सुखाड़ है, किसान परेशान हैं और नीतीश कुमार दिल्ली में विपक्षी एकता में लगे है। आरसीपी सिंह ने कहा कि ये विपक्षी एकता कभी नहीं हो सकती है। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों विपक्ष को एकजुट करने के मिशन को लेकर दिल्ली दौरे पर है।

नीतीश ने जनादेश का अपमान किया
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश के दिल्ली दौरे को लेकर पूछे सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश ने जनादेश का अपमान किया है। उन्होंने विधानमंडल में मेरे लिए जिस तरह की असंयमित भाषा का प्रयोग किया, उससे स्पष्ट है कि अब उनकी भाषा भ्रष्ट हो चुकी है। उन्हें राज्य की जनता की चिंता नहीं है। इस दौरान एयरपोर्ट पर आए आरसीपी सिंह के समर्थकों ने राज्य का मुख्यमंत्री कैसा हो, आरसीपी सिंह जैसा हो नारे पर नारेबाजी की।


देश की विपक्षी पार्टी एकजुट हो जाए ये संभव नहीं
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को केवल अपनी कुर्सी की पड़ी है। उन्हें राज्य की जनता की कोई चिंता नहीं है। राज्य मे सुखाड़ जैसी स्थिति है। किसान परेशान है। इन सब चीजों पर ध्यान देने की बजाय नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने के लिए दिल्ली गए है। उन्होंने कहा कि देश की विपक्षी पार्टी एकजुट हो जाए ये संभव नहीं है।  उन्होंने कहा कि राज्य की जनता देख रही है कि कल वो किस के साथ मिले हैं। वो जेपी के शिष्य हैं और जेपी पर जिसने जुल्म ढाया था आज उसी कांग्रेस के साथ खड़ा होकर फोटो खिंचवा रहे हैं। ऐसे जेपी के चेले का काम क्या रह गया है।