logo

राहत : रांची से पटना की दूरी होगी 100 किमी कम, नवनिर्मित सिधवार-सांकी रेल खंड पर हुआ इंजन ट्रायल रन

new_train.jpg
द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में कोडरमा-रांची नई रेल लाइन परियोजना के तहत नवनिर्मित सिधवार-सांकी रेल खंड पर इंजन ट्रायल रन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। बहतादें कि रांची-पटना के बीच चलनेवाली ट्रेनों को अब गोमो और पश्चिम बंगाल के झालदा होते हुए नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि बरकाकाना से ही सीधे हजारीबाग, कोडरमा होते हुए ट्रेनें पटना जायेंगी। करीब 27 किमी के इस रेल खंड में 4 टनल, 32 कर्व एवं 5 बड़े पुल का निर्माण किया गया। इससे पटना और रांची की बीच दूरी लगभग 100 किमी कम होगी।