डेस्कः
पटना का प्रेम कुमार अमेरिका के प्रतिष्ठित संस्थान से ग्रेजुएशन करेगा। संस्थान की ओर से प्रेम को स्कॉलरशिप भी दी जा रही है। प्रेम कुमार दिहाड़ी मजदूर का बेटा। 17 वर्षीय प्रेम कुमार को 2.5 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जा रही है। उसके रहने खाने का खर्च भी कॉलेज प्रबंधन उठाएगा। सबसे बड़ी बात है कि अपने परिवार का प्रेम पहला सदस्य है, जो कॉलेज जाएगा। फिलहाल यह शोषित समाधान केंद्र में 12वीं का छात्र है। यह स्कॉलरशिप प्रेम को बता लाफायेट कॉलेज से मिल रहा है। यह कॉलेज लगातार अमेरिका के टॉप 25 कॉलेज में शामिल है। प्रेम कुमार लाफायेट कॉलेज चार साल तक मैकेनिकल इंजीनियरिंग और अंतर्राष्ट्रीय संबंध की पढ़ाई करेगा।

सिर्फ 6 छात्रों का चयन
बता दें कि पूरी दुनिया इस स्कॉलरशिप डायर फैलोशिप के लिए सिर्फ 6 छात्रों का ही चयन हुआ है। उसमें से एक है प्रेम कुमार। संस्थान का कहना है कि यह उन छात्रों को दिया जाती है, जो दुनिया की कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान कर लेते हैं। राष्ट्रीय संगठन डेक्स्टेरिट ग्लोबर ने प्रेम को 14 साल की उम्र में ही पहचाना और उन्हें तब से डेक्स्टेरिटी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

माता पिता कई स्कूल नहीं गये
प्रेम ने बताया है कि उसके माता-पिता कभी स्कूल तक नहीं गए हैं। एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानने वाला प्रेम पांच बहनों में इकलौता भाई है। लगभग 10 साल पहले उनकी मां कलावती देवी का देहांत हो गया। उसके बाद से उसने पढ़ाई को ही अपना लक्ष्य बनाया। छात्रवृत्ति मिलने पर प्रेम ने कहा, मेरे माता-पिता कभी स्कूल नहीं जा सके। पिता अभी भी खेतों में दिहाड़ी मजदूर का काम करते हैं, मेरे लिए इतना बड़ा अवसर मिलना अविश्वसनीय है।