logo

बिहार में 1 मार्च से शुरू होगा प्री-मॉनसून सीजन, हल्की बारिश के आसार

बिहार में 1 मार्च से शुरू होगा प्री-मॉनसून सीजन, हल्की बारिश के आसार

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार में प्री-मॉनसून सीजन की शुरुआत 1 मार्च से होने जा रही है, और इस दिन 13 जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश के आठ जिलों के 29 शहरों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश भागलपुर शहर में 13.3 मिलीमीटर दर्ज की गई, जबकि शेष शहरों में बारिश 12.8 से 1.2 मिलीमीटर के बीच रही।
1 मार्च को इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने 1 मार्च को पटना, मुंगेर और खगड़िया जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।
रविवार को इन शहरों में हुई बारिश
रविवार को बिहार के विभिन्न शहरों में हल्की बारिश हुई
•    भागलपुर जिले के भागलपुर, सोनहौला, नौवगछिया, गोपालपुर, बिहपुर और कहलगांव,
•    कटिहार जिले के कुर्सेला, कटिहार, बारसोई, कदवा, बलरामपुर, कोढ़ा, बरारी, मानसी और अमदाबाद,
•    बेगूसराय जिले के मटिहानी,
•    मुंगेर जिले के मुंगेर, तारापुर, असरगंज और मुंगेर सदर,
•    खगड़िया जिले के खगड़िया, बेलदौर, मानसी और परबत्ता,
•    बांका जिले के शंभूगंज,
•    मधेपुरा जिले के उदय किशनगंज और अलाल नगर,
•    पूर्णिया जिले के पूर्णिया में हल्की बारिश हुई।
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
रविवार को प्रदेश के 29 शहरों में हल्की बारिश हुई, जबकि अन्य शहरों में आंशिक बादल छाए रहे। इस कारण 30 शहरों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं 32 शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
पटना का तापमान
पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना में अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना जताई है।
 

Tags - BIHARBIHARNEWSBIHARPOSTBIHARWEATHERRAINLATESTNEWS