पटना:
बिहार की नई सरकार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) पूरे एक्शन मोड में नजर आ रहे थे। मंगलवार देर रात अचानक राज्य के सबसे बड़े अस्पताल PMCH का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां की व्यवस्था देख कर तेजस्वी चौंक गए। तेजस्वी यादव ने अस्पताल की खामियों को काफी करीब से देखा और अधिकारियों और डॉक्टरों की जमकर क्लास लगाई। तेजस्वी के इस सक्रिय अंदाज से उनके कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया है, जिसमे तेजस्वी को विकास की छवि बताया (Tejashwi the image of development) गया है।

तेजस्वी के एक्शन मोड से कार्यकर्ता काफी खुश
तेजस्वी के इस एक्शन मोड से कार्यकर्ता काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहे है। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनके आवास के बाहर एक पोस्टर लगाकर उन्हें विकास की छवि बताया गया है। पोस्टर में लिखा है उपमुख्यमंत्री तेजस्वी बिहार के विकास की छवि हैं। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास पुरुष कहा जाता था, वहीं अब तेजस्वी को उनके कार्यकर्ता विकास की छवि मान पोस्टर लगा रहे हैं।

अचानक PMCH का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम
बता दें कि तेजस्वी यादव ने पिछले दिन अचानक पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) पहुंच गए। वहां की अव्यवस्था को देखने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आश्चर्यचकित रह गए। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कुछ डॉक्टर सो रहे थे। तेजस्वी ने डॉक्टरों को बुलवाया और फिर उनकी अंग्रेजी में क्लास लगा दी।