logo

गोपालगंज : इस आरजेडी नेता का लड़की से साथ फोटो वायरल, पत्नी ने लगाए ये गंभीर आरोप

siwan_police1.png

गोपालगंज:
गोपालगंज के एक RJD नेता का लड़की के साथ फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला राजद नेता सह पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार यादव (Suman Kumar Yadav) से जुड़ा है। उनकी पत्नी नैना देवी ने उनपर किसी लड़की से बात करने और उनसे मारपीट करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है।

पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया FIR
नैना देवी ने कहा है कि 12 वर्ष पहले उनकी शादी राजद नेता सुमन यादव से हुई थी। उनको एक बेटी और एक बेटा भी है। जिंदगी में सब ठीक चल रहा था लेकिन पिछले 2 साल से उनके पति किसी और लड़की से बातचीत करते हैं। इस बात का विरोध करने पर मुझसे मारपीट भी करते है। उन्होंने आगे कहा कि पति का अत्याचार इतना बढ़ गया कि मुझे अपने जीवन -यापन के लिए ब्यूटी पार्लर और सिलाई सेंटर खोलना पड़ा। इस मामले में मांझागढ़ थाने में नैना देवी की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने घटना की पुष्ठि करते हुए कहा कि पत्नी ने केस दर्ज कराया है। पुलिस हर बिंदु पर इसकी जांच कर रही है। 

मारपीट का लगाया आरोप
उन्होंने कहा कि बीते 6 सितंबर को जब मैं ससुराल आई तो पति ने मेरे साथ मारपीट और गाली-गलौज की। जिसके बाद मैं भागकर गोपालगंज चली गई लेकिन अगले दिन पति ने मेरे ब्यूटी पार्लर में आकर मुझसे मारपीट की और अब किसी और लड़की के साथ उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि फॉलोअप इस वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है।

वकील से सलाह के बाद ही कोई देंगे बयान 
वहीं राजद नेता का पक्ष जानने के लिए कॉल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वकील से सलाह के बाद ही कोई बयान देंगे। वहीं राजद के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू ने कहा कि सुमन पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। सभी के परिवार में झगड़ा तकरार होता है। ये पारिवारिक मुद्दा है। उनके विरोधियों द्वारा गत एक वर्ष से एक फर्जी तस्वीर वायरल की जा रही है। पारिवारिक मुद्दे पर कुछ बोलना ठीक नहीं है।