द फॉलोअप डेस्क
बिहार में लोजपा (रा) के नेता और बिहार सरकार के पब्लिक हेल्थ इंजिनियरिंग डिपार्टमेंट (PHED) के मंत्री संजय सिंह विवादों के घेरे में आ गए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक कैलेंडर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्री संजय सिंह अपने परिवार और बच्चों के साथ दिख रहे हैं। इस पर राजद ने तीखा हमला बोलते हुए कई संगीन सवाल खड़े कर दिए हैं। राजद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर मंत्री जी की कड़ी निंदा की है। राजद ने आरोप लगाते हुए कहा कि PHED विभाग के सरकारी कैलेंडर में मंत्री संजय सिंह ने अपने परिवार और बच्चों की तस्वीरें छपवाकर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया है। पार्टी ने तंज कसते हुए पूछा- “क्या यह सरकारी महकमे का कैलेंडर है या मंत्री जी की निजी तशहीर (प्रचार) का ज़रिया?”
.jpeg)
राजद ने संजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि वो “खुद की महिमा मंडन में इन्होंने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को भी पीछे छोड़ दिए।” राजद ने अपने सोशल मीडिया के फेसबुक पर लिखा है कि सरकारी पैसे का कैसे दुरुपयोग होता है इसका नमूना देख लीजिए! बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह अपने विभाग के कैलेंडर में अपने परिवार और बच्चों की फ़ोटो लगवाकर क्या साबित करना चाहते हैं? ये बिहार सरकार के मंत्रालय का कैलेंडर है या मंत्री जी की निजी फैक्टरी का कैलेंडर? स्व महिमामंडन में तो इन्होंने इस मामले में PM मोदी और CM नीतीश कुमार को भी पीछे छोड़ दिया! जब कोई पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को छोड़कर धन्ना सेठों को मंत्रालय रेवड़ियों की तरह बांटेगी तब यही तो होगा!
.jpeg)
बता दें कि राजद ने एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए मंत्री पर पैसे लेकर फ्लैट न देने जैसे इल्ज़ाम भी लगाया है। पार्टी का दावा है कि मौजूदा हुकूमत में जितने ज्यादा इल्ज़ाम, उतना बड़ा ओहदा की सियासत चल रही है। मामला तब और संगीन हो गया जब राजद ने शराब तस्करी से जुड़े एक कथित रिश्तेदार का जिक्र किया। पार्टी के मुताबिक, वैशाली में पकड़ी गई शराब की खेप में चंदन सिंह नाम का शख्स शामिल पाया गया, जिसे मंत्री का करीबी बताया जा रहा है। पार्टी की तरफ से यह भी दावा किया गया कि उस पर ₹50,000 का इनाम घोषित था और उसकी कई तस्वीरें भी सामने आई है। हालांकि, इन तमाम आरोपों पर अब तक मंत्री या सरकार की तरफ से कोई ठोस जवाब सामने नहीं आया है।