logo

आरा से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं पवन सिंह, इसे मानते हैं अपना आदर्श, कहा- मेरे.......... रियल गुरु

आरा से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं पवन सिंह, इसे मानते हैं अपना आदर्श, कहा- मेरे.......... रियल गुरु

द फॉलोअप डेस्क

भोजपुरी सिनेमा के स्टार आज के समय में राजनीति में कमाल कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के 3 बड़े अभिनेता मनोज तिवारी,रवि किशन और दिनेश लाल यादव,निरहुआ ने फिल्मों में अपने शानदार करियर के बाद राजनीति की ओर रुख कर लिया था। तीनों ने बीजेपी ज्वाइन किया था। आज के समय में तीनों ने राजनीति में एक अलग मुकाम कायम किया है। वहीं अब भोजपुरी के एक और कलाकार चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। जी. हां....भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय और गायिकी का जलवा दिखा चुके पवन सिंह अब जल्द ही राजनीति पारी खेलेंगे। ऐसा हम नहीं कर रहे बल्कि पवन सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर रह रही है।  दरअसल बीते दिनों पवन सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से मुलाकात की थी। वहीं इसके साथ ही पवन सिंह ने बीजेपी सांसद संजय जायसवाल और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के बाद से पवन सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गयी है।


नरेंद्र मोदी को बताया इंसान के रूप में भगवान
अब इस बारे में खुद पवन सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। पवन सिंह ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में  कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी आदेश करेगी तो वह आरा से लोकसभा का चुनाव जरूर लड़ेंगे और उनकी तैयारी भी पूरी है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंसान के रूप में भगवान बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को बारे में कहा कि उनके कारण देश में तेजी से विकास हो रहा है। मेरा सौभाग्य है कि मैं इस पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पवन सिंह ने बीजेपी नेताओं से मुलाकात पर कहा कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता और सेवक हूं। इसलिए बड़े भाई आदरणीय  नितिन गडकरी, संजय जायसवाल और विनोद तावड़े से शिष्टाचार मुलाकात की थी। 

रवि किशन बड़े भाई हैं
राजनीति में भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की एंट्री और सांसद बनने को लेकर पवन सिंह ने कहा कि मनोज तिवारी और रवि किशन बड़े भाई हैं और दिनेश लाल यादव मेरे अच्छे मित्र हैं। मेरे लिए खुशी की बात है कि इन तीनों ने एक साथ मिलकर कहा था कि हम तीनों तो सांसद बन गए हैं अब पवन सिंह भी साथ आएंगे तो बहुत अच्छा रहेगा। पवन सिंह कहा कि वह अपने चाचा अजित सिंह को अपना आदर्श मानते हैं, वही मेरे रियल गुरु हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT