पटना,बिहार
बिहार में राजधानी पटना समेत 6 जिलों में आज सुबह-सुबह तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है तो कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट। इसके साथ ही 20 जिलों में भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है। बदलते मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों इस दौरान लोगों को सुरक्षित रहने की अपील की है।

इन जिलों में बाऱिश हुई
आज पटना, बक्सर, सुपौल, मधेपुरा, सीवान और छपरा में अचानक हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। हालांकि इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, बेगूसराय, पटना, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में अगले दो दिनों के दौरान अधिकांश भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवा चलने के साथ-साथ, वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को खासकर किसानों को इस दौरान घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।