logo

पटना में 2 मई से चलेगा बुलडोजर, अवैध कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं; डीएम ने दिए निर्देश

पटना में 2 मई से चलेगा बुलडोजर, अवैध कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं; डीएम ने दिए निर्देश

पटना 
राजधानी पटना में शनिवार 2 मई से बुलडोजर एक्शन यानी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरु किया जाएगा। इसको लेकर 9 टीमें बनाई गई है, जो अलग-अलग इलाकों में जाकर अवैध कब्जा और गलत पार्किंग को चिन्हित कर कार्रवाई करेगी। 

डीएम ने दिए निर्देश
राजधानी से अतिक्रमण हटाने के लिए पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने निर्देश दे दिए है। जिला प्रशासन और राज्य पुलिस ने इसको लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि हर दिन अभियान की समीक्षा की जाएगी, ताकि इस दौरान किसी तरह की लापरवाही न हो। यह अभियान 30 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान सख्त लहजे में निर्देश दिया गया है कि अभियान के दौरान अगर कोई सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

लगेगा भारी जुर्माना
सरकार का कहना है कि अवैध वेंडिंग, गलत पार्किंग और सड़क किनारे बिना अनुमति व्यापार करने वालों पर कार्रवाई होगी। साथ ही अस्थायी अतिक्रमण पर 5 हजार रुपये और स्थायी अतिक्रमण पर 20 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। इस दौरान अस्पतालों के आसपास विशेष निगरानी रहेगी, ताकि मरीजों और एंबुलेंस को कोई दिक्कत न हो। साथ ही पुलिस वाहन जांच अभियान भी तेज करेगी।

Tags - Patna encroachment drive bulldozer action Patna anti encroachment campaign Bihar Patna DM Tyagarajan SM