logo

निशांत कुमार ने सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा, जनता से विश्वास और स्नेह बनाए रखने की अपील

NISHANT_TEMPLE.JPG

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे व JDU नेता निशांत कुमार ने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। हरिहरनाथ मंदिर जैसे ही निशांत कुमार पहुंचे वहां मौजूद लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत-अभिनन्दन किया। बिहार के इस ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर निशांत कुमार में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं इस दौरान JDU नेता निशांत कुमार ने कहा कि भगवान का आशीर्वाद लेने आया हूं, लगभग 20 साल पहले मैं अक्सर यहां आया करता था, सब बाबा की कृपा है।

पत्रकारों ने निशांत कुमार से सवाल किया कि यहां जो भी आते हैं मंत्री बनते हैं, इस पर आपका क्या कहना है। इस सवाल पर निशांत कुमार बोले- जी सब ठीक है। भगवान की कृपा है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के लिए 20 साल जो काम किया है, उसे बिहार की जनता कभी भूल नहीं सकती है। वहीं निशांत कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से पिताजी को आशीर्वाद स्नेह दिया, इस तरह से पार्टी और मुझपर भी बिहार वासियों का विश्वास और स्नेह बना रहे।

Tags - Nishant Kumar Nitish Kumar son JDU leader Sonpur Baba Harihar Nath Temple prayer worship