logo

सपने में आए मुलायम सिंह यादव तो सुबह साइकिल चलाकर दफ्तर पहुंचे मंत्री तेज प्रताप यादव

992.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना की सड़क पर बुधवार को अचनाक से बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव चलाते नजर आए। वे साइकिल से ही अपने दफ्तर पहुंचे। दफ्तर पहुंचने के बाद उन्होंने साइकिल चलाने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने बताया कि सुबह नेताजी मुलायम सिंह यादव मेरे सपने में आए थे। मैं जब रोने लगा तो वे भी रोने लगे। नेताजी ने मेरे साथ साइकिल चलाई। इसके बाद यह ख्याल आया कि साइकिल से दफ्तर जाऊं। इससे पर्यावरण भी बचेगा। मालूम हो कि तेज प्रताप यादव ने राबड़ी आवास से विभागीय कार्यालय अरण्य भवन तक करीब एक किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की। फिर वापस साइकिल से ही वापस लौटे।  

सपने में वृंदावन जाने के दौरान हुई मुलाकात

मंत्री तेज प्रताप ने सपने की बात मीडिया से भी शेयर की। उन्होंने बताया कि वे सपने में वृंदावन जा रहा थे। वहां से नेताजी का सैफई गांव पड़ा, तो सोचा कि एक बार वहां घूम लेता हूं। जब वहां पहुंचा तो देखा कि नेताजी कुछ नेताओं के साथ बैठे हुए थे, उन्होंने जब मुझे देखा तो कहा कि अरे तेजप्रताप आप यहां कैसे आ गए, हमने कहा कि हम वृंदावन जा रहे थे पूरा गांव आपका घूमना चाहते हैं और साइकिल से ही घूमना चाहते हैं। तब उन्होंने दो साइकिल मंगवाई। वे और मैं साथ में साइकिल चला रहे थे। उसके बाद घूमते समय एक पुलिया के पास एक महिला मिली। उसने पूछा कि यह आपके साथ कौन है तो उन्होंने कहा कि यह तेजप्रताप जी हैं। यह बिहार से आए हैं। इसके बाद वहां पर नेताजी के साथ मैंने उस गांव के ही एक शादी का फंक्शन अटेंड किया।

जमीन पर बैठकर हुई पॉलिटिकल चर्चाएं
तेज प्रताप ने सपने के बारे में आगे बताया कि फिर मेरे कमरे में नेताजी आए। एक बुजुर्ग वहां बैठे हुए थे। मैंने उन्हें सोफा में बैठने कहा मगर वे जमीन पर बैठ गए। हम भी जमीन पर बैठ गए। उनसे पॉलिटिकल बातें होने लगी। उन्होंने मार्गदर्शन भी दिया। इस बाद उन्होंने मुझे अपनी घड़ी भी दी। घड़ी लेने के बाद मैं भावुक हो गया और मैं रोने लगा तो नेताजी भी मेरे साथ रोने लगे। मैंने कहा कि नेताजी आप हम सभी को छोड़ कर चले गए हैं। नेता जी ने कहा कि मैं छोड़कर आप लोगों को कहीं गया नहीं हूं। आप ही लोगों के बीच में हूं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT