logo

BIHAR : मां ने 15 साल के बेटे की हत्या कर आंगन में दफनाया, कुछ महीने पहले बेटी की ली थी जान

मां ने 15 साल के बेटे की हत्या कर आंगन में दफनाया, कुछ महीने पहले बेटी की ली थी जान

द फॉलोअप डेस्क:
औरंगाबाद की एक महिला ने मां की ममता को शर्मसार कर दिया है। महिला ने अपने 15 साल के बेटे की हत्या किया। फिर उसके शव को आंगन में दफना दिया। मामले का खुलासा तब हुआ तब गढ्ढे से बदबू आने लगी। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने पटना एफएसएल टीम को बुलाया है। बताया जा रहा है कि बच्चे का नाम मारूतीनंदन कुमार है। वह सातवीं कक्षा में एक निजी विद्यालय में पढ़ाई करता था। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


कुछ महीने पहले हुई थी पति की मौत
मामला औरंगाबाद के मदनपुर थाना के माया बिगहा गांव का है। महिला का नाम कंचन देवी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के पति की कुछ दिनों पहले एड्स के कारण मौत हुई थी। उसके बाद से ही महिला अपने बच्चों को अपने रास्ते से हाटने के प्लान बना रही थी। चार महीने पहले मौका पाकर महिला ने अपनी 17 साल की बेटी की हत्या कर दी थी। अब उसने बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया।


शिवगंज में ससुर के बनाए मकान में रहती है
महिला के ससुर राजेन्द्र सिंह रिटायर्ड दारोगा हैं। वे मूल रूप से गया जिले के गुरूआ थाना के नगवांगढ़ पचरूखिया के रहने वाले हैं। महिला अपने ससुर के बनाए मकान में रहती है। पुलिस फिलहाल महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि शव को पटना से आ रही एफएसत्यापन के लिए खुदाई कर निकाली जाएगी।