logo

बिहार  : मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्‍यता समाप्‍त,  AK-47 बरामदगी मामले में काट रहे हैं सजा

anant_singh.jpeg

डेस्क:
बिहार(Bihar) के मोकामा(Mokama) से बाहुबली विधायक(MLA) अनंत सिंह(Ananat singh) की विधायकी समाप्‍त कर दी गई है। बिहार विधानसभा की ओर से इसको लेकर अधिसूचना(Notification) जारी कर दी गई है। बता दें कि AK-47 बरामदगी मामले में अनंत सिंह को विशेष MP-MLA कोर्ट ने 10 साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद से ही अनंत सिंह की विधायकी समाप्‍त होने की बात तय मानी जा रही थी। 

संगीन धाराओं में मामला हुआ था दर्ज
जेल में सजा काट रहे अनंत सिंह के घर से पुलिस ने AK-47 राइफल और हैंड ग्रेनेड बरामद किया था। इसके बाद उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज क‍िया गया था। अनंत सिंह के विधायक होने के कारण उनसे जुड़ा केस MP-MLA कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया गया था। बाद में उनकी गिरफ्तारी की गई थी। मामले में विशेष कोर्ट ने 21 जून 2022 को अनंत सिेह को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

स्‍पीडी ट्रायल के दौरान 13 पुलिसकर्मी और 33 गवाहों की हुई थी पेशी 
एके-47 बरामदगी मामले को बिहार सरकार ने विशेष कांड की श्रेणी में रखा था। अनंत सिंह से जुड़े इस मामले का स्‍पीडी ट्रायल चलाया गया था। केस की सुनवाई के दौरान नियुक्त विशेष लोक अभियोजक ने 13 पुलिसवालों को कोर्ट में पेश किया था। वही अनंत सिंह की ओर से बचाव पक्ष ने 33 गवाह पेश किए थे। 

3 साल से जेल में बंद हैं अनंत सिंह 
तकरीबन 3 साल से अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में बंद हैं। सजा काट रहे अनंत सिंह मामले में दोषी होने से बार-बार इनकार करते रहे हैं। उनका आरोप था कि उन्‍हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।