पटना:
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तरफ से लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी डॉ. मीसा भारती और डॉ. फैयदा अहमद राज्यसभा के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पार्टी ने इसका एलान कर दिया है। गौरतलब है कि मीसा भारती निवर्तमान राज्यसभा सांसद हैं। पार्टी उनको दूसरी बार राज्यसभा भेज रही है। ड़ॉ. फैयाज अहमद का नाम भी लंबे समय से चर्चा में था।
Rashtriya Janata Dal's (RJD) Dr. Misa Bharti and Dr. Faiyaz Ahmad to be the party's candidates for Rajya Sabha.
— ANI (@ANI) May 26, 2022
जेडीयू में उम्मीदवारी को लेकर सस्पेंस
इधर, सत्ताधारी जेडीयू में अभी भी राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है। फिलहाल, जेडीयू की तरफ से आरसीपी सिंह राज्यसभा सांसद हैं लेकिन उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि उनको एक और मौका मिलेगा या नहीं। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को दोबारा राज्यसभा भेजे जाने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

जेडीयू के बड़े नेताओं ने साधी है चुप्पी
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जे़डीयू अध्यक्ष ललन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार के सवाल पर कुछ भी कहने से बचते रहे हैं।

10 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग
दरअसल, 15 राज्यों की 57 सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। अधिसूचना के मुताबिक 10 जून को वोटिंग होगी। 31 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 1 जून को होगी। उम्मीदवार 3 जून तक नाम वापस ले सकेंगे।