logo

BIHAR : लालू यादव आज आ सकते हैं पटना, मीसा भारती भी होंगी साथ

लालू यादव आज आ सकते हैं पटना, मीसा भारती भी होंगी साथ

पटना:
बिहार में महागठबंधन सरकार (Mahaagathabandhan Sarakaar) बनने के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव (RJD supremo Lalu Yadav) आज पहली बार पटना (Patna) आ सकते हैं। उनके साथ उनकी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) भी मौजूद होंगी। इससे पहले भी उनके पटना आने की चर्चा हुई है। 


तबीयत बिगड़ने पर एम्स दिल्ली में कराया गया था भर्ती
कहा जा रहा था कि पहले 10 अगस्त को वो बिहार आ सकते हैं लेकिन वो उस वक्त नहीं आ पाए थे। बता दें कि लालू प्रसाद के तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया था। जहां उन्हें हवाई मार्ग से पटना के एक अस्पताल से दिल्ली ले जाया गया था। बता दें कि पटना में लालू प्रसाद के कंधे समेत तीन जगह ‘फ्रैक्चर’ की शुरुआती इलाज की जा रही थी। वह अपने घर में गिर पड़े थे जिस वजह से उन्हें ये फ्रैक्चर हुआ था।