logo

हाजीपुर : आचार संहिता उल्लंघन मामले में हाजीपुर कोर्ट में लालू यादव की पेशी, बढ़ाई गई सुरक्षा

आचार संहिता उल्लंघन मामले में हाजीपुर कोर्ट में लालू यादव की पेशी, बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना:
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Yadav) की आज हाजीपुर कोर्ट (Hajipur Court) में पेशी होनी है। आरजेडी सुप्रीमो दोपहर 3 बजे कोर्ट में पेश होंगे जहां उनके वकील उनका पक्ष रखेंगे। मामला आचार संहिता उल्लघंन (code of conduct violation) से जुड़ा है। लालू प्रसाद के पेशी के लेकर हाजीपुर कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

18 अगस्त को होना था पेश
बता दें कि लालू यादव को 18 अगस्त को हाजीपुर कोर्ट में पेश होना था लेकिन, स्वास्थ्य कारणों से वे पेश नहीं हो पाए। वहीं हाजीपुर कोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कोर्ट के बाहर समर्थकों की भीड़ लगने लगी है। बता दें कि हाजीपुर के स्पेशल जज स्मिता राज की कोर्ट में लालू प्रसाद का यह मामला चल रहा है। 

2015 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा मामला
मामला वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव का है। विधानसभा चुनाव के दौरान राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के तेरसिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए लड़ाई की बात कही थी। तब तत्कालीन सदर सर्किल इंस्पेक्टर ने 29 सितंबर को वीडियो सबूत के आधार पर आचार संहिता का मामला गंगा ब्रिज थाना में दर्ज कराया था। अब मामले की नियमित सुनवाई चल रही है, इसके लिए आज लालू प्रसाद को अदालत में हाजिर होना है।