logo

बांका : गलवान घाटी पर बॉयलर फटने में शहीद हुआ बिहार के बांका का लाल, गांव में पसरा मातम

sahid_jawan.jpg

बांका:
बिहार के बांका का लाल और भारतीय सेना (Indian Army) का वीर जवान सुधांशु कुमार उर्फ राहुल (Veer Jawan Sudhanshu Kumar) गलवान घाटी में(Galwan Valley) बॉयलर फटने में शहीद हो गया। बांका जिले के रजौन प्रखंड क्षेत्र के सकारा गांव का रहने वाले सुधांशु कुमार मंगलवार देर रात शहीद हुआ।  उसकी मौत की खबर के बाद उसके गांव में मातम पसरा है वहीं उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

इलाज के दौरान हुई मौत
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व गलवान घाटी में बॉयलर फटने से सुधांशु गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां एक सप्ताह तक इलाज चलता रहा, लेकिन मंगलवार की देर रात राहुल जिंदगी की जंग हार गया।

2020 में आर्मी में हुआ था भर्ती 
देर रात उसके परिवार को इस बात की सूचना दी गई। जिसके बाद उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके चाचा ने एक अखबार से बातचीत में बताया कि साल 2020 में सुधांशु आर्मी में भर्ती हुआ था। फिलहाल गलवान घाटी में उसकी ड्यूटी लगी थी। राहुल के शहीद होने की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी। चाचा अमित ने बताया कि देर रात तक राहुल का पार्थिव शरीर गांव पहुंच जाएगा।