रांची:
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी दिया है। इसमें राजधानी रांची (Ranchi) की रहनेवाली खुशबू ने 147वा रैंक हासिल किया है। जिसके हिसाब से उसे सर्किल ऑफिसर का पद मिलने की उम्मीद है। बता दें कि खुशबू रांची की विद्यानगर इलाके की रहने वाली है। उनके इस सफलता के बाद परिवार में खुशी की लहर है।

बेटियां बोझ नहीं बल्कि असेट होती है- खुशबू
खुशबू ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने पिता, परिवार के सदस्यों और गुरुओं को दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्होंने संघ लोक सेवा की परीक्षा भी दी थी लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि असफलता से वो विचलित नहीं हुई और अपनी मेहनत जारी रखी उसका नतीजा है की बीपीएससी की परीक्षा क्लियर हुई। उन्होंने आगे कहा कि सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा की तैयारी बहुत जरुरी होती है। साथ ही यह भी अपनी सफलता से वे लोगों तक ये मेसेज पहुंचाना चाहती है कि बेटियां बोझ नहीं होती बल्कि असेट होती हैं ।

बचपन से पढ़ाई में होनहार
खुशबू बचपन से पढ़ाई में होनहार रही हैं। दसवीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए लाकर लाकर खुशबू अपने स्कूल की टॉपर रही हैं। उसी तरह 12वीं की परीक्षा में भी उसने स्कूल में टॉप किया था। वहीं उन्होंने स्नातक की पढाई राजधानी के प्रतिष्ठित कॉलेज से बायो-टेक्नोलॉजी से की है। जहां उन्हें गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। बता दें कि खुशबू बिहार के औरंगाबाद की मूल निवासी है। 1984 में उनके पिता सपरिवार रांची की विद्यानगर इलाके में रह रहे है। खुशबू अपने घर में दो भाइयों के बीच इकलौती बेटी है। बता दें कि खुशबू के पिता आचार्य रवि शास्त्री पूजा-पाठ कराते हैं, जबकि मां होममेकर हैं। वहीं उनके एक भाई आशुतोष सॉफ्टवेर इंजिनियर हैं और छोटा भाई अभिषेक एमबीए कर रहा है।