logo

BIHAR : खान सर के वीडियो से फिर छिड़ा विवाद, कांग्रेस नेता ने कहा- निहायती घटिया..इसे गिरफ़्तार करना चाहिए

खान सर के वीडियो से फिर छिड़ा विवाद, कांग्रेस नेता ने कहा- निहायती घटिया..इसे गिरफ़्तार करना चाहिए

पटना:
पटना के बहुचर्चित खान सर (Khan Sir) और विवादों का पूराना नाता रहा है। इन दिनों एक बार फिर वो चर्चा में हैं। खान सर का एक पूराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अपने ट्वीटर अकांउट पर पोस्ट कर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा है घटिया निहायत ही घटिया - इसे गिरफ़्तार करना चाहिए और जो अट्टहास कर रहे हैं इनकी भद्दी बेहूदा बातें सुन कर उनको सोचना चाहिए - कि क्या बन रहे हैं हम? बता दें कि इस वीडियो पर पहले भी विवाद हो चुका है।


क्या है मामला
दरअसल, वायरल वीडियो में खान सर द्वंद्व समास पढ़ा रहे थे और उन्होंने कहा कि कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनके दो अर्थ होते हैं। खान सर कह है कि है सुरेश ने विमान उड़ाया का मतलब है कि सुरेश ने विभान उड़ाया लेकिन अब इसी में आप नाम बदल दें। जैसे की अब्दूल ने जहाज उड़ाया तो इसका मतलब अब्दुल ने जहाज उड़ाया ने होगा। इसका मतलब होगा अब्दूल ने जहाज भड़काया। ये सारी बातें उन्होंने मजाकिया लहजे में कही है। बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा (Railway Recruitment Board Exam) के खिलाफ छात्रों के विरोध के बाद हिंसा भड़काने के आरोप में बिहार पुलिस द्वारा बुक किए जाने के बाद खान सर इस साल की शुरुआत में खबरों में थे।


वीडियो का केवल एक हिस्सा किया गया शेयर
मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के क्लासरूम के अंदर की घटना के सामने आने के बाद सुरेश-अब्दुल का वीडियो फिर से वायरल हो गया है।  हालांकि, खान सर के वीडियो को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि खान सर का कमेंट वास्तव में व्यंग्यात्मक था और वीडियो का केवल एक हिस्सा शेयर किया जा रहा है।