logo

उपलब्धि : कैमूर के धर्मेंद्र ने सिर से नारियल और बेल फोड़ने में बनाया विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज करा चुके हैं नाम

कैमूर के धर्मेंद्र ने सिर से नारियल और बेल फोड़ने में बनाया विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज करा चुके हैं नाम

कैमूर:
बिहार के कैमूर में रहने वाले धर्मेंद्र सिंह ने विश्व रिकॉर्ड (World Record) बनाया है। उन्होंने यह  उपलब्धि एक मिनट में 51 नारियल और 21 बेल फोड़ने के बाद मिला है। यह कारनामा इन्होंने त्रिपुरा की राजधानी अगरतल्ला के नेताजी वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन (World Record Foundation) द्वारा ऑनलाइन आयोजित सिर से कच्चे बेल फोड़ने के गेम में मिला है। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से कुल 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। सभी को पछाड़ते हुए धर्मेंद से अपना नाम दर्ज करवाया है। बता दें कि धर्मेंद ने आजतक कुल 7 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है।


गिनीज बुक में दर्ज करा चुके हैं नाम
कैमूर में रामगढ़ के रहने वाले धर्मेंद वर्तमान में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स में जवान हैं।उन्होंने अपना नाम गिनीज बुक में भी दर्ज करा लिया है। उनके हैरतगंज कारनामों के कारण उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया है। इन्हें इंडिया के हैमर हेडमैन की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है।


कर सकते हैं कई हैरतगंज काम
सिर से नारियल तोड़ने, कच्चे बेल तोड़ने, दांत से सरिया मोड़ने, सिर से सरिया मोड़ने, स्किपिंग, बैक साइड से सरिया मोड़ने जैसे कारनामें धर्मेंद करते हैं। इन्हीं सब में उन्होंने 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराया हैं। इसमें से चार गिनीज बुक में भी दर्ज हैं। एक और रिकॉर्ड में धर्मेंद्र का नाम दर्ज होते ही त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के अधिकारियों ने हैमर हेडमैन धर्मेंद्र सिंह को बधाई देते हुए गर्व जताया है।