logo

JD(U) में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, रामसेवक सिंह को झारखंड में जिम्मेदारी; कई राज्यों के प्रभारी और सचिवों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

JD(U) में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, रामसेवक सिंह को झारखंड में जिम्मेदारी; कई राज्यों के प्रभारी और सचिवों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

रांची 

जनता दल (यूनाइटेड) (Janata Dal (United)) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठनात्मक विस्तार (Organisational Expansion) के तहत बिहार के विधायक रामसेवक सिंह (Ramsevak Singh) को झारखंड का महासचिव बनाया है। बता दें कि पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर (National Level) पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अन्य पदाधिकारियों को भी अलग-अलग राज्यों और प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में पार्टी की ओर से नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार, धर्मेन्द्र तिवारी (Dharmendra Tiwari) को पश्चिम बंगाल (West Bengal) राज्य इकाई का सचिव नियुक्त किया है।

विधायक श्याम रजक को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी 

आफाक अहमद खान को मुख्यालय, उत्तर-पूर्व और जम्मू-कश्मीर का महासचिव बनाया गया है। विधायक श्याम रजक को महाराष्ट्र, विधायक रामसेवक सिंह को झारखंड, पूर्व विधायक रघेश सिंह कुशवाहा को सह-प्रभारी उत्तर प्रदेश, कहकिशां परवीन को महिला विंग, पूर्व विधायक सुनील कुमार (इंजीनियर) को दिल्ली और पूर्व सांसद मौलाना गुलाम रसूल बलियावी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का महासचिव नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में राज सिंह मान को हरियाणा, मनीष कुमार वर्मा को ओडिशा, हर्षवर्धन सिंह को गोवा तथा राजीव रंजन प्रसाद को राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रकोष्ठ के महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव स्तर पर रविंद्र प्रसाद सिंह को छत्तीसगढ़, विद्या सागर निषाद को मध्य प्रदेश, दयानंद राय को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, संजय कुमार को कर्नाटक, मोहम्मद हिशाम को मुख्यालय एवं तमिलनाडु, शैलेन्द्र कुमार को पंजाब, रूही तागुंग को असम और धर्मेन्द्र तिवारी को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, निवेदिता कुमारी को सह-प्रभारी महिला प्रकोष्ठ बनाया गया है।

अशोक राम को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया
राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश, पूर्व सांसद अनिल प्रसाद  को सह-प्रभारी उत्तर-पूर्व तथा पूर्व विधायक अशोक राम को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में निशिकांत मंडल, विधायक कोमल सिंह और शालिनी पटेल को शामिल किया गया है। पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार को दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त कर राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब राज्य इकाई का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, कमलेश राय को तत्काल प्रभाव से दिल्ली इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

Tags - JD(U) Ramsevak Singh Dharmendra Tiwari Organisational Reshuffle State Appointments