logo

BIHAR : विधान परिषद के सभापति पद के लिए JDU नेता देवेश चंद्र ठाकुर करेंगे नामांकन, सीएम भी रहेंगे मौजूद

devendre_chand.jpg

पटना:

बिहार में नई सरकार के गठन के विधानसभा (VidhanSabha) और विधान परिषद (Vidhaan Parishad) दोनों जगह बदलाव होना तय है। ऐसे में महागठबंधन की ओर से जेडीयू नेता और विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर को विधान परिषद के सभापति पद के लिए चयन किया है। देवेश चंद्र ठाकुर (Devesh Chandra Thakur) आज इस पद के लिए नामांकन करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) भी मौजूद रहेंगे। 

सीतामढ़ी के रहने वाले है देवेश चंद्र ठाकुर
देवेश चंद्र ठाकुर बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले है। वो तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर विधान परिषद में आए हैं। देवेश चंद्र सीएम नीतीश के बहुत करीबी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने अवधेश नारायण सिंह को कार्यकारी सभापति पद छोड़ने के लिए कहा था।  इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने अवधेश नारायण सिंह से भेंट भी की थी और सीएम के फैसले से उन्हें अवगत कराया था। जिसके बाद कार्यकारी सभापति ने अगले साल होने वाले विधान परिषद के चुनाव तक उन्हें पद पर बने रहने देने की गुजारिश की थी लेकिन नीतीश कुमार इसके लिए तैयार नहीं हुए।