पटना:
बैंकिग की तैयारी कर रहे युवाओं एक के लिए बड़ी खबर है। इंडियन बैंक ने विशेषज्ञ अधिकारी के पद के लिए भर्ती निकाली है। इंडियन बैंक ने कुल 312 रिक्तियों को भरने की घोषणा की है जिसमें वरिष्ठ प्रबंधक-35, प्रबंधक-110,सहायक प्रबंधक-160,मुख्य प्रबंधक-7 पदों खाली है।

14 जून तक कर सकते हैं आवेदन
उम्मीदवार अपना आवेदन 24 मई से 14 जून तक कर सकते है। उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए आपको इंडियन बैंक के आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाना है। इस परीक्षा में बैठने के लिए आपकी आयु 24 वर्ष से 40 वर्ष होनी चाहिए। इसकी आवेदन शुल्क जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस- 850 रुपये, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी- 175 रुपये है।

शैक्षणिक योग्यता की जानकारी
बात शैक्षणिक योग्यता की करें तो उम्मीदवार को ग्रेजुएशन और पीजी की डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इंडियन बैंक ने चयन प्रकिया लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर करेंगी। अगर आपका चयन इसमें हो जाता है तो आपका वेतन 36,000 से 89,890 रुपये तक होगी।
जिसमें वरिष्ठ प्रबंधक-35, प्रबंधक-110,सहायक प्रबंधक-160,मुख्य प्रबंधक-7 पदों पर भर्ती होगी।