logo

बिहार : जीडी गोयनका स्कूल में टीचर की पिटाई से ही हुई थी छात्र की मौत, विसरा रिपोर्ट में हुआ खुलासा

gd_goenka_student.jpg

गयाः
कोलकाता से आई विसरा रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है, कि गया के जीडी गोयनका के छात्र की मौत बुरी तरह से पिटाई किये जाने की वजह से हुई थी। रिपोर्ट में जहर खाकर मौत होने की वजह को खारिज कर दिया गया है। छात्र के पिता चंद्र प्रकाश ने कहा कि अब मेरे बेटे को न्याय मिल पाएगा।​​​बता दें कि ​बीती 16 फरवरी को जीडी गोयनका स्कूल परिसर में 8वीं के छात्र कृष्ण प्रकाश की मौत हुई थी। नए खुलासे के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने भी कार्रवाई की मांग की है।


सड़क पर उतरेंगे 
दरअसल पहले जो FSL पटना से जो रिपोर्ट आई थी उसमें कहा गया था कि छात्र ने जहर खा लिया है, लेकिन अब नया खुलासा हुआ है, मौत की वजह पिटाई को बताया जा रहा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण ने कह दिया है कि विसरा रिपोर्ट के बाद भी जब तक स्कूल प्रबंधन व संबंधित टीचर के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती वह सड़क पर उतरेंगे। प्रशासन द्वारा अब तक कार्रवाई नहीं किया जाना बर्दाश्त की सीमा पार है।


मिलेगा न्याय
कृष्ण प्रकाश के पिता चंद प्रकाश ने बताया कि कृष्ण प्रकाश की विसरा रिपोर्ट कोलकाता फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट से आ गई है। उन्होंने बताया कि हमें अधिकारियों द्वारा वह रिपोर्ट नहीं दी गई है। उन अधिकारियों ने कहा है कि रिपोर्ट विधिवत तरीके से दी हमें दी जाएगी। पर उन्होंने साफ-साफ बताया कि कोलकाता की रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा है कि कृष्ण प्रकाश की मौत ट्रॉमा स्प्रेन की वजह से हुई है। यानी की हमारे बेटे की हत्या शिक्षक शुवेंदु की पीटने से ही हुई है।