logo

देवर संग अवैध रिश्ते में बाधक बना पति, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की तलवार से निर्मम हत्या

gopalganj2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के गोपालगंज जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और देवर के साथ मिलकर पति की तलवार से गला रेत कर हत्या कर दी। मामला बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह टोला कटहरी बारी गांव का है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटे के भीतर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, मृतक ध्रुव प्रसाद पंजाब में रहकर नौकरी करता था और 21 मई को ही अपने गांव लौटा था। शनिवार की रात जब वह घर में सो रहा था, तब उसकी पत्नी किरण देवी ने अपने प्रेमी और चचेरे देवर विकेश कुमार के साथ मिलकर तलवार से उसकी गला काटकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी जांच में शामिल किया गया है।

मृतक के पिता रामू प्रसाद ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बहु किरण देवी का चचेरे देवर विकेश कुमार के साथ पिछले दो वर्षों से अवैध संबंध चल रहा था। परिवार द्वारा कई बार समझाने के बावजूद दोनों पर कोई असर नहीं हुआ। जब ध्रुव प्रसाद घर आया तो यह रिश्ता फिर विवाद का कारण बना, जिसके बाद किरण और विकेश ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को परिजनों की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सफलता मिली। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Tags - gopalganj newsgopalganj murderbihar newsmurder in bihar