खगड़िया:
बिहार (Bihar) के खगड़िया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गरीब किसान को जीएसटी विभाग (GST Department) ने 37.50 लाख रुपया का नोटिस थमा दिया है। नोटिस पढ़ने के बाद किसान के होश उड़ गए। इस नोटिस में किसान के नाम से राजस्थान (Rajasthan) के पाली में एक लिमिटेड कंपनी (Limited Company) है जिसका पैसा बकाया है। युवक ने खगड़िया DM (Khagaria DM) को आवेदन कर मदद की गुहार लगाई है।

पिछले 10 साल से बिहार से बाहर नहीं गया युवक
मामला खगड़िया जिले के अलौली थानाक्षेत्र के मेघौना गांव का है। किसान का नाम गिरीश है। उम्र 40 साल है। उन्होंने बताया कि उनके पास रहने के लिए ठीक-ठाक घर तो है ही नहीं, उनके नाम पर कंपनी कहां से होगी। वो तो पिछले 10 साल से बिहार से कहीं बाहर तक नहीं गए है। उन्होंने बताया कि किसी ने उनके पैन कार्ड का फर्जी तरीके से इस्तेमाल करके कंपनी बनाकर 37.50 लाख का बकाया कर दिया है।

20 अगस्त को डीएम आलोक रंजन घोष को दिया आवेदन
बता दें कि GST विभाग की इस नोटिस में गिरीश यादव के नाम से राजस्थान के पाली में एक लिमिटेड कंपनी है। गिरीश के टेंपरेरी अकाउंट नंबर यानी टैन के ऊपर साढ़े 37.50 रुपए जीएसटी का बकाया है। इसकी वसूली के लिए ही नोटिस भेजा गया है। पूछने पर गिरीश ने बताया कि मैं कभी राजस्थान गया ही नहीं। ना ही राजस्थान में किसी को जानता हूं। अलौली थाना में भी शिकायत करने गए, लेकिन थानाध्यक्ष नहीं थे। उसके घटना की जानकारी 20 अगस्त को डीएम आलोक रंजन घोष को आवेदन देकर शिकायत किया गया।
