पटना:
पटना (Patna) के पॉश इलाके में चाय का स्टॉल लगाने वाली ग्रेजुएट चायवाली (Graduate Chaiwali) एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, गुरूवार शाम पटना नगर निगम (Patna Nagar Nigam) की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता (Priyanka Gupta) के स्टॉल को जब्त कर लिया था। रोती-बिलखती प्रियंका गुप्ता ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Prasad) से गुहार लगाई। गुरूवार रात करीब 9 बजे उन्हें उनका स्टॉल वापस कर दिया है।

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से भी की थी मुलाकात
बता दें कि ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता के टी स्टॉल को नगर निगम ने हटा दिया था। इसके बाद परेशान प्रियंका डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास पहुंची थीं। उन्हें वहां से निराशा हाथ लगी। उन्हें कहा गया कि उपमुख्यमंत्री के नाम से एक पिटीशन दें। उसके बाद हम लोग देखते हैं कि इस मामले में क्या कर सकते है। इसके बाद प्रियंका काफी परेशान नज़र हो गई थीं और रोने लगीं।
प्रियंका गुप्ता ने बताया था कि कि चाय का स्टॉल ही उनका सब कुछ है, जिसे नगर निगम ने हटा दिया। ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता ने बताया कि वह अपने टी स्टॉल को 4:30 बजे खोल रही थीं, तभी नगर निगम वाले आए और उनके स्टॉल को जब्त कर अपने साथ लेकर चले गए।

पटना विमेंस कॉलेज में खोला था पहला स्टॉल
बता दें कि प्रियंका ने सबसे पहले अपना चाय स्टॉल पटना विमेंस कॉलेज के बाहर लगाया था। उन्होंने वहां से काफी सुर्खियों बटोरी। उन्होंने अपना स्टॉल दूसरी गह शिफ्ट कर लिया था। बता दें कि प्रियंका का चाय स्टॉल उनके अलावा 6 अन्य लोग के लिए भी रोजी-रोटी का जरिया है।