logo

बिहार के पूर्व मंत्री बागी का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस; सीएम सम्राट ने जताया शोक 

33म.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता बागी कुमार वर्मा का निधन हो गया। मंत्री बागी ने सोमवार देर रात को दिल्ली (AIIMS) में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद बिहार की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। मंत्री बागी के निधन की पुष्टि उनके लंबे समय तक निजी सहायक रहे जयंत बाबू ने की है। 

सीएम ने निधन पर जताया शोक
उनके निधन के बाद बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत सभी वरिष्ठ मंत्री, विधायकों ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट कर दुख व्यक्त् किया और उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही दुखों की इस घड़ी में परिजनों को दुख को सहने की ताकत मिले इसके लिए भी प्रार्थना की। आज मंत्री बागी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया जा रहा है। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार किया जाएगा। बता दें कि उनका परिवार भी राजनीतिक रुप से काफी सक्रिय रहा है। बागी की पत्नी डॉ. कुमुद वर्मा वर्तमान में जदयू के विधान पार्षद हैं।

बिहार की राजनीति में प्रभावशाली सफर
बिहार की राजनीति में बागी कुमार वर्मा का सफर बेहद प्रभावशाली रहा। वे दो बार मखदुमपुर से और एक बार अरवल की कुर्थी सीट से विधायक रहे थे। राजद सुप्रीमो लालू यादव की सरकार में भी बागी कैबिनेट मंत्री के रुप में अपनी सेवाएं दी थीं। वे समाजवादी विचारधारा के पुरोधा और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र नाथ वर्मा के पुत्र थे, जिनसे उन्हें विरासत में राजनीति मिली थी। बागी ने वर्ष 2014 में पूर्व सीएम नीतीश कुमार के अगुवाई में जदयू के टिकट पर औरंगाबाद से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। उसके बाद वर्ष 2019 में उन्होंने जदयू से इस्तीफा देने के बाद राजद का दामन थाम लिया और वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में कुर्था सीट से शानदार जीत दर्ज की।

Tags - Baghi Kumar Verma death former Bihar minister निधन RJD leader Baghi Verma Delhi AIIMS news