भागलपुर:
भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर (Former Deputy Mayor) और लोजपा नेता राजेश वर्मा (Rajesh Verma) पर ED ने शिकंजा कस लिया है। पिछले 25 घंटे से ED की छापेमारी जारी है। इनकम टैक्स की टीम भागलपुर, पूर्णिया और देवघर मामले में उनके ज्वेलरी शॉप पर छापेमारी कर रही है। राजेश वर्मा का गुंडा बैंक (Gunda Bank) में भी नाम सामने आ चुका है। टीम इस मामले में भी कई सबूत खंगाल रही है।

आयकर विभाग मीडिया से अभी बच रही
बुधवार सुबह करीब 10 बजे से ही इनकम टैक्स पूर्णिया सहित उनके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि आयकर विभाग की टीम कुछ भी जानकारी देने से या मीडिया से बात करने से बच रही है। जानकारी के अनुसार वर्मा के स्वर्ण कारोबार के बारे में पूरा डिटेल्स लिया जा रहा है और उनके सारे दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आयकर विभाग की झारखंड की 4 गाड़ियां हरिओम ज्वेलर्स के पास कल से लगी हुई हैं।

गुंडा बैंक मामले में भी नाम
झारखंड इनकम टैक्स की टीम इस जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार गुंडा बैंक मामले में पुलिस ने उन्हें पहले गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में उन्हें क्लीन चिट दे दिया गया था। बता दें कि गुंडा बैंक मामले में गरीब एवं जरूरतमंदों को को उंची सूद पर पैसा दिया जाता था जिसकी कोई लिखा-पढ़ी नहीं होती थी। सभी काम जुबानी ही होती थी। यदि कोई समय पर पैसा नहीं चुका पाता था तो उसकी जमीन हड़प ली जाती थी।