logo

बिहार मंत्रिमंडल : CM नीतीश को गृह तो डिप्टी सीएम तेजस्वी को मिला स्वास्थ्य विभाग, जानिए! तेजप्रताप के हिस्से क्या आया

DONE1.jpg

डेस्क:
बिहार (Bihar) में नई कैबिनेट का विस्तार (Cabinet Expension) हो चुका है। इसके साथ ही मंत्रियों को उनके विभाग भी सौंप दिए गए हैं। मिली जानकारी मिली है उसके मुताबिक नीतीश कुमार के जिम्मे पहले की तरह सामान्य प्रशासन और गृह विभाग है, जबकि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के पास स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग है। वहीं लालू के बड़े लाल तेजप्रताप को पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय मिला है।

राज्यपाल ने दिलाई शपथ
बिहार में कुल 31 मंत्रियों ने मंत्रीपद की शपथ ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। आरजेडी के 16, जेडीयू के 11,कांग्रेस के 2  और हम से 1 विधायक ने मंत्रीपद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:30 बजे से शुरू हुआ था। सबसे पहले राष्ट्रगान गाया गाया था। इसके बाद राज्यपाल फागू चौहान ने 5-5 मंत्रियों को एक साथ शपथ दिलाई थी।  


किन मंत्रियों को सौंपा गया कौन-सा विभाग
नीतीश कुमार- सामान्य प्रशासन और गृह विभाग
तेजस्वी प्रसाद- स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग
तेजप्रताप यादव- पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन
अशोक चौधरी- भवन निर्माण विभाग
श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास विभाग
चंद्र शेखर- शिक्षा विभाग
विजय कुमार चौधरी- वित्त, वाणिज्य कर औरसंसदीय विभाग
विजेंद्र यादव- ऊर्जा के साथ-साथ योजना एवं विकास विभाग
आलोक मेहता-राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग


आफाक आलम- पशु और मत्स्य संसाधन विभाग
अशोक चौधरी- भवन निर्माण विभाग
, श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास विभाग
सुरेंद्र यादव-सहकारिता विभाग
रामानंद यादव- खान एवं भू-तत्व विभाग
लेसी सिंह- खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय
मदन साहनी-समाज कल्याण मंत्रालय
कुमार सर्वजीत- पर्यटन विभाग
ललित कुमार यादव- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्रालय
संतोष कुमार सुमन- अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्रालय
संजय कुमार- जल संसाधन और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्रालय
शीला कुमारी –परिवहन विभाग
समीर कुमार महासेठ- उद्योग विभाग
सुमित कुमार सिंह- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
सुनील कुमार- मद्य निषेध उत्पाद और निबंधन विभाग
अनीता देवी- पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग मंत्रालय