logo

फिर बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनेंगे दिलीप जायसवाल, 4 मार्च को ताजपोशी

dilip_jaiswal.jpg

द फॉलोअप डेस्क
 
बीते कई महीनों से टल रही बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की ताजपोशी की तारीख आखिरकार तय हो गई है। 4 मार्च (मंगलवार) को वह विधिवत तरीके से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालेंगे। इस अवसर पर बापू सभागार में होने वाली प्रदेश परिषद की बैठक में पार्टी के वरीय नेताओं की मौजूदगी में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कराया जाएगा।
बैठक में पार्टी के प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिनमें मंडल, प्रखंड और जिलास्तरीय कमेटी के अध्यक्ष और सभी सदस्य शामिल होंगे।
पार्टी नेताओं के अनुसार, प्रदेश परिषद की बैठक में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी दीपक प्रकाश भी शामिल होंगे।
गौरतलब है कि नीतीश कैबिनेट विस्तार के बाद दिलीप जायसवाल ने राजस्व और भूमि सुधार मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और अब वह सिर्फ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इससे पहले, वह भाजपा के संगठन और नीतीश कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके थे।
इससे पहले पार्टी की प्रदेश परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि चुनावी साल में संगठन और सरकार को मिलकर लोगों के बीच जाना है और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचानी है। एनडीए का जिलावार सम्मेलन संपन्न हो चुका है और अब एनडीए का विधानसभावार सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
भा.ज.पा. ने राज्य की नई कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया है। दिलीप जायसवाल ने नई कमेटी के नामों की सूची तैयार कर ली है, और जैसे ही वह प्रदेश परिषद की बैठक में पदभार ग्रहण करेंगे, वे नई कमेटी की घोषणा कर देंगे।

Tags - Biharbiharnewsbiharpostbiharbjpbjpnewslatestnews