पटना:
बिहार में नई सरकार के मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण (cabinet swearing-in) के दूसरे दिन से ही राज्य के कानून मंत्री बनाए गए कार्तिकेय सिंह (Kartikeya Singh) खूब चर्चा में थे। सरकार बनने के महज 22 दिन बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका विभाग बदल दिया, जिसके बाद बुधवार देर शाम कार्तिकेय सिंह नेगन्ना उद्योग मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया। कार्तिकेय सिंह पर साल 2014 में पटना से सटे बिहटा में राजीव रंजन (Rajiv Ranjan) नाम के आदमी का अपहरण करने का आरोप है। दानापुर कोर्ट (Danapur Court) ने उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई करते हुए 1 सितंबर तक के लिए राहत दी थी। गुरुवार यानि आज मंत्री कार्तिक कुमार को कोर्ट में पेश होना है।

सुशील मोदी ने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर साधा निशाना
कार्तिकेय सिंह के इस्तीफा देने के बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर नीतीश पर हमला बोला है। सुशील मोदी ने लिखा नीतीश कुमार पहले ओवर में ही क्लीन बोल्ड हो गए । अभी तो कार्तिक कुमार का पहला विकेट गिरा है । अभी और कई विकेट गिरेंगे। बता दें कि नीतीश मंत्रिमंडल में कई दागी चरित्र के मंत्रियों को शामिल करने को लेकर विपक्ष नीतीश कुमार में हमलावर है। विपक्ष रोजाना इस मामले में नए खुलासे कर रही है।

क्या है मामला
साल 2014 में पटना से सटे बिहटा में राजीव रंजन नाम के आदमी का अपहरण हुआ था। आपहरण के इस मामले में कार्तिकेय सिंह का भी नाम सामने आया था। उसी मामले में कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए कार्तिकेय के खिलाफ दानापुर कोर्ट ने वारंट जारी किया था। कार्तिकेय सिंह ने उस मामले में अभी तक ना तो कोर्ट के सामने सरेंडर किया हैं और ना ही जमानत के लिए अर्जी दी है। वहीं जिस दिन कार्तिकेय सिंह ने कानून मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया थी उस दिन उन्हें अपहरण केस के मामले में कोर्ट में सरेंडर करना था। लेकिन वह उस वक्त राजभवन में मंत्री पद की शपथ ले रहे थे। इतना ही नहीं कोर्ट की नजर में वो पिछले 8 साल से फरार थे।