logo

BIHAR : राशन डीलर पर अज्ञात बाइक सवार ने चलाई 3 गो' लियां, फिर हुआ ऐसा...

firing5.jpg

भागलपुर:
बिहार (Bihar) के भागलपुर जिले में राशन (public distribution system) के डीलर पर जानलेवा हमला हुआ है। बाइक सवार अपराधियों ने डीलर दयानंद यादव (Dayanand Yadav) पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। अच्छी बात यह है कि गोलियां केवल उनके हाथ औऱ पांव को छू को निकल गई। डीलर आंशिक रूप से घायल है। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए नाथनगर के रेफरल अस्पताल (Referral Hospital in Nathnagar) में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने बताया कि वो अब खतरे से बाहर हैं। पुलिस (Bihar Police) के मामले की जानकारी दें दी गई है।


किसी तरह जान बचाकर भागे डीलर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि भतोड़िया गांव के निवासी स्व वकील यादव के पुत्र दयानंद यादव सुबह अपने घर नाथनगर जी ओर जा रहे थे। इसी बीच मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया वायपास के समीप एक व्यक्ति से रुक कर बात करने लगे। इसी बीच बाइक सवार 3 बदमाश आए और दयानंद यादव पर 3 गोली चला दी। दयानंद यादव बाल-बाल बच गए और अपनी जान किसी तरह भाग कर बचाया।

जमीन विवाद का मामला
इस मामले में जख्मी हुए दयानंद यादव ने कहा कि किसी व्यक्ति से उनकी सालों से जमीन के लेकर विवाद चल रहा है। उसने ही हत्या करने के नीयत से गोली चलाई थी। इस घटना में एक बदमाश की पहचान भी की गई है जिसका नाम छंगूरी बताया है। वही मामले को लेकर डीलर दयानंद यादव ने मधुसूदनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।वही मामले को लेकर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद गश्ती टीम मौके पर गई थी और मामले की जांच कर अग्रिम करवाई की जाएगी।