द फॉलोअप डेस्क
गंगा विलास क्रूज बिहार के छपरा से बड़ी खबर आ रही है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक छपरा में क्रूज के फंसने की खबरों है। क्रूज के फंसने की खबर पर अधिकारी मौके पर पहुंचे गये हैं। छपरा में सीओ और व्यवस्था की देखरेख वाली टीम में शामिल सतेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा और यात्रा को सुगम बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने तीन दिन पहले हरी झंड़ी दिखा कर किया था रवाना
पानी कम होने की वजह से क्रूज को किनारे तक लाने में दिक्कत हो रही है। नदी के किनारे पर गाद होने के चलते क्रूज किनारे नहीं लग सकी इसलिए, क्रूज में सवार पर्यटकों को छोटी नावों के जरिए किनारे लाने का प्रयास किया गया। क्रूज के फंसने का पता चलते ही एसडीआरएफ की टीमें बुलवाई गईं। बता दें कि गंगा विलास क्रूज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिन पहले हरी झंड़ी दिखा कर वाराणसी से रवाना किया था। बता दें की दुनिया का सबसे लंबा भारतीय क्रूज 23 जनवरी की शाम साहिबगंज पहुंचेगा। यहां पर्यटक रात्रि विश्राम करेंगे और फिर सुबह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएगा। क्रूज के पर्यटकों के लिए साहिबगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
