logo

BIHAR : राजधानी में अपराधी बेलगाम! कहीं खुलेआम व्यवसायी पर चली गोली तो कहीं बुजुर्ग पर तलवार से हमला

crime_2.jpg

पटना:
बिहार (Bihar) में अपराधी बेलगाम होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। अपराधियों में अब ना तो पुलिस (Bihar Police) का डर है और ना ही कानून का। पिछले 24 घंटे में राजधानी में 2 खौफनाक वारदातें हुई है। सोमवार रात को अपराधियों ने मर्डर केस के चश्मदीद गवाह पर कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे 2 लोग जख्मी हो गए। वहीं, मंगलवार सुबह एक युवक ने बुजुर्ग पर तलवार से हमला कर दिया।  घटनास्थल से फरार हो रहे युवक को भीड़ ने धर-दबोचा औऱ पिटाई कर दी। उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

धारदार तलवार से सीधे बुजुर्ग के गर्दन पर किया वार 
मंगलवार सुबह राजधानी में 75 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति की तलवार से काट कर हत्या कर दी गई है। 2 सगे भाइयों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। धारदार तलवार से सीधे बुजुर्ग के गर्दन पर ही वार कर दिया। पीठ और पेट पर भी वार किया। जानलेवा हमले में बुजुर्ग लहूलुहान हो गया। उसे गंभीर हालत में PMCH ले जाया गया। वहां इलाज के दरम्यान उनकी मौत हो गई। वारदात दीघा थाना के कुर्जी बालू पर के पास गेट नंबर 74 की है। मृतक का नाम सुखदेव चौधरी है। 


फायरिंग ने राहगीर घायल 
एक अन्य घटना में सोमवार देर रात अपराधियों ने दीघा थाना इलाके के पीलापुल पर हत्याकांड के गवाह कारोबारी परमेश्वर राय को टार्गेट करके गोलीबारी कर दी। अपराधियों ने कारोबारी को दुकान से घर तक करीब 150 मीटर तक दौड़ाया। गनीमत है कि वो बच गए। हालांकि, दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रास्ते से गुजर रहे 2 लोग गोलीबारी में जख्मी हो गए। दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी की मदद से अपराधियों से खोजा जा रहा है।