logo

पटना : तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में कांग्रेसियों ने की हाथापाई, भारत जोड़ो यात्रा में एक दूसरे से ही भिड़े

gurudwara.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गुरुद्वारा परिसर में ही कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। दो गुटों के बीच जमकर नोकझोंक और हाथापाई हुई, जिससे थोड़ी देर के लिए गुरुद्वारा परिसर में हंगामा मच गया। ये सब तब हुआ जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेमचंद्र मिश्रा उपस्थिति थे। कांग्रेस कार्यकर्ता के आपस में उलझते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों गुट के लोगों को शांत कराया। प्रदेश अध्यक्ष और प्रेमचंद्र मिश्रा बार बार कार्यकर्ताओं के समझाने का प्रायस कर रहे थे, लेकिन कार्यकर्ता उनकी एक नहीं सुन रहे थे।

यह भी पढ़ें: जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार की घर में घुस कर हत्या, अपराधियों ने मारी गोली

पटना पहुंचा भारत जोड़ो यात्रा

बताते चले की बांका के मंदार पर्वत से शुरू हुआ कांग्रेस का नफरत तोड़ो भारत जोड़ो पदयात्रा शुक्रवार को वैशाली से चलकर पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र पहुंचा था। इस दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता घूम-घूम कर लोगों के बीच आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दे रहे थे। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह है कि जहां एक ओर कांग्रेस नेताओं द्वारा आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT