logo

BIHAR : आज दिल्ली जाएंगे CM नीतीश कुमार,राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं से करेंगे मुलाकात 

nitish_kumar7.jpg

पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) विपक्ष को जोड़ने और BJP के रोकने के लिए आज दिल्ली जाएंगे। वहां वो 3 दिन रहेंगे। इस दौरान नीतीश कुमार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत विपक्ष के अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे, वहीं उम्मीद है कि वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से भी मिलेंगे। इसके लिए नीतीश कुमार ने पटना (Patna) में जनता दल युनाइटेड (JDU) की प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी (JDU National Executive Meeting) की बैठक में विपक्ष के एकजुट करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने बीजेपी छोड़ने की वजह भी बताई।

बीजेपी को रोकना कोई मुश्किल काम नहीं
नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी को रोकना कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन इसके लिए पूरे विपक्ष को एकजुट होना होगा। यदि ऐसा होता है तो फिर बीजेपी को जोरदार झटका लगना तय है। इसके लिए वो बहुत जल्द देश भर का दौरा करेंगे। जो भी बीजेपी विरोधी दल हैं उनसे बात कर सबको एक साथ लाने की कोशिश करेंगे ताकि बीजेपी के खिलाफ मजबूत गठबंधन बनाया जा सके। 
विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए
बिहार के मुख्यमंत्री ने राजनीति में बड़ा दांव खेलने का इशारा करते हुए कहा की देश के पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। उनका इशारा पिछड़ा राज्यों का गठजोड़ बनाने पर भी है। नीतीश कुमार ने कहा की अमृत महोत्सव मानते है तो बापू महोत्सव क्यों नहीं करते। देश में टकराव का माहौल नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि राज्यों को शेयर (विकास राशि देने) में कटौती हो रही है।


बिहार का महौल खराब करने आ रहे हैं अमृत शाह
वहीं, बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार का माहौल खराब करने के लिए राज्य के दौरे पर आ रहे हैं, लेकिन वो अपने मकसद में सफल नहीं हो पाएंगे। बीजेपी कुछ भी कर ले, लेकिन वो अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाएगी। उन्होंने दावा किया कि 2024 में बिहार में महागठबंधन सभी चालीस लोकसभा सीटें जीतेगी।

नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता का चेहरा होंगे
त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री उम्मीदवार नहीं हैं। वो विपक्षी एकजुटता का चेहरा होंगे। इसके लिए ममता बनर्जी, स्टालिन, अखिलेश यादव, शरद पवार सहित कई नेता हैं, जिनसे बाद के दिनों में नीतीश कुमार मिलते रहेंगे।