द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सारण से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने एक सफाई कर्मचारी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव नदी में फेंक दिया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि घटना सारण के मशरक नगर पंचायत की है। मंगलवार सुबह मशरक के पूरब टोला स्थित घोघारी नदी के किनारे से सफाई कर्मी का शव बरामद किया गया है।
मृतक की हुई पहचान
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मशरक हाई स्कूल के पास रहने वाले स्वर्गीय गणेश बासफोर के 35 वर्षीय बेटे मोहन बासफोर के रूप में की गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और मशरक DSP मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।
ग्रामीणों ने देखा शव
वहीं, वारदात की जानकारी होने पर मृतक के परिजनों ने बताया कि वह सोमवार शाम 4:00 बजे से घर से गायब था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं आया, तो उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ नहीं पता चल सका। इसके बाद मंगलवार सुबह शौच के लिए जाने वाले ग्रामीणों ने गोगरी नदी के पास मोहन का शव पड़ा देखा।
मशरक DSP ने क्या बताया
बताया जा रहा है कि मशरक DSP अमरनाथ, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह और थाना प्रभारी अजय कुमार पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही घटना की तफ्तीश करने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। घटना को लेकर DSP ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। लेकिन अब तक घटना का कारण पता नहीं चल सका है।
.jpeg)