logo

BIHAR : NDA में शामिल होने पर बोले चिराग पासवान, अब बिहार के गठबंधन में विश्वास नहीं

chiraj_paswan.jpg

पटना:
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राजनेता और जमुई सांसद चिराग पासवान (Chiraj Paswan) में NDA में शामिल होने पर बड़ा बयान दिया है। जब से नीतीश (Nitish Kumar) ने NDA से नाता तोड़ा से तब से ही राजनीतिक गलियारे में शोर है कि चिराग अब एनडीए में शामिल हो सकते है। अब चिराग ने इस मुद्दे पर अपने स्टैंड साफ कर दिया है। 

जबतक चाचा पशुपति कुमार गठबंधन में शामिल मैं नहीं हो सकता
चिराग पासवान ने साफ कर दिया है कि उनका किसी भी ऐसे गठबंधन में शामिल होना असंभव है, जिसमें उनके चाचा पशुपति कुमार पारस होंगे। बता दें, फिलहाल पशुपति कुमार पारस NDA में शामिल हैं और केंद्र में मंत्री भी हैं। चिराग पासवान ने कहा कि अब बिहार के गठबंधन में विश्वसनीयता कहां रही है। हर दल अपनी व्यक्तिगत महत्त्वाकांक्षा के कारण अंत में उसी दल के साथ चला जाता है, जिसका विरोध करता रहा था। मैं किसी गठबंधन में शामिल होने के बारे में विचार नहीं कर रहा हूं। जब बिहार में चुनाव आएगा उस समय तय करेंगे।

2020 के विधानसभा चुनाव बताया था खुद को मोदी का हनुमान
बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव के समय नीतीश का विरोध करते हुए खुद को नरेंद्र मोदी का हनुमान कहा था। नीतीश कुमार पर लगातार बयानबाजी करने के कारण वो उन समय NDA में शामिल नहीं हो पा रहे थे लेकिन नीतीश का NDA से नाता टूटते ही इस बात पे चर्चा तेज हो गई। चिराग पासवान के इस शर्त के बाद अब BJP असहज हो सकती है क्योंकि चिराग पासवान ने साफ कह दिया है कि अब तक उनके साथ उनके चाचा पशुपति पारस है तब तक वो गठबंधन में शामिल नहीं होंगे।