logo

BIHAR : नई सरकार एक्शन मोड में, CM नीतीश ने बुलाई अहम बैठक

action_mode.jpg

पटना:
बिहार की कानून व्यवस्था (Law and Order) के दुरूस्त करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) गृह विभाग के अधिकारियों (Home Department Officials) के साथ उच्च स्तरीय की समीक्षा बैठक बुलाई है। बैठक मुख्यमंत्री आवास में चल रही है। पुलिस मुख्यालय के सभी आला अधिकारी ( All top officers of Police Headquarters) भी इस बैठक में मौजूद हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने इस बैठक बुलाई है। वहीं बिहार में बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर BJP इन दिनों सरकार पर हमलावर है। ऐसे में ये मीटिंग बेहद अहम मानी जा रही है।

सीएम ने अधिकारियों को किया तलब
बिहार में नई सरकार की गठन हुए एक महीना हो चुका है। हाल के कुछ दिनों में राज्य में अपराध के आंकड़ों में काफी इजाफा हुआ है। खनन विभाग के अधिकारी के साथ मारपीट,पीरबहोर थाने में राजद के पूर्व एमएलसी समर्थकों का बवाल, डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी जैसे मामले सामने आए है। इन मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अब हरकत में आ गए है।  सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को तलब किया है और उच्च स्तरीय बैठक की जा रही है। विधि व्यवस्था के मसले पर तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समीक्षा बैठक कर रहे हैं।


तेजस्वी ने मंत्रियों को दी चेतवनी
वहीं दूसरी ओर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इन दिनों फूल एक्शन मोड में नजर आ रहे है। तेजस्वी यादव ने राज्य के भ्रष्ट एवं सरकार की अवहेलना करने वाले मंत्रियों को चेतवनी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि "मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हमारी सरकार की करप्शन पर ज़ीरो टॉलरन्स नीति है। अधिकारी जनप्रतिनिधियों और जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ ससमय निस्तारण करे। अब अंचल कार्यालयों और थानों में घूसख़ोरी नहीं चलेगी। आदेश नहीं मानने वाले अधिकारियों पर कारवाई होगी।"