द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आने वाले हैं। पहले वे 2 अप्रैल को पटना आने वाले थे। लेकिन अब उनके कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। अब अमित शाह 1 अप्रैल को बिहार आएंगे। पटना में ही वे रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन सासाराम में सम्राट अशोक की जयंती समारोह में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर तैयारी जोरो पर है। मालूम हो कि बीते छह माह में अमित शाह का चौथा बिहार दौरा है। दरअसल अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने दमखम पर लड़ने की तैयारी में है। क्योंकि, जदयू से नाता तोड़ने के बाद बीजेपी पूरी तरह से रेस है। यही वजह है कि अमित शाह लगातार दौरा कर रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT