logo

CBI Raid : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के गुरुग्राम स्थित कंपनी के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, रडार पर तेजस्वी यादव!

tejaswai_photo.jpg

पटना:
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के गुरुग्राम (Gurugram) स्थित कंपनी के ठिकानों पर CBI की टीम ने छापेमारी की है। CBI की टीम सुबह करीब 7:30 बजे सेक्टगर-71 स्थित अर्बन क्यूरब्सी मॉल (Urban Cubes Mall) में ऑफिस में छापेमारी के लिए पहुंची। इसके अलावा सेक्ट र 65 और 42 में भी छापेमारी की गई है। अर्बन क्यूeब्सफ मॉल में व्हापइट लैंड कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड (White Land Corporation Private Limited) और सेक्टयर 42 में लैंड बेस प्राइवेट लिमिटेड (Land Base Private Limited) का कार्यालय स्थित है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने देशभर में कुल 25 जगहों पर छापा मारा है।

गुरुग्राम में सेक्ट्र-71, 65 और 42 छापेमारी जारी
मामला नौकरी के बदले जमीन से जुड़ा है। हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टैर-71, 65 और 42 छापेमारी जारी है। बता दें कि बुधवार सुबह से CBI की टीम देशभर में 25 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है जिसमें बिहार के 4 आरजेडी नेता भी शामिल हैं।


तेजस्वी को CBI का अंतिम प्रपत्र 
वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव पर भी ED ने शिकंजा कसा हुआ है। IRCTC घोटाला मामले में लालू यादव के करीबी भोला यादव गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तेजस्वी यादव पर आरोप लगे हैं कि आईआरसीटीसी के टेंडर में तेजस्वी यादव को बड़ा फायदा हुआ है। तेजस्वी यादव पर आईआरसीटीसी घोटाला मामले में CBI ने अंतिम प्रपत्र दाखिल किया हुआ है। कभी भी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

CBI की टीम ने राजद नेताओं के घर मारा छापा
बता दें कि बुधवार सुबह 8 बजे से ही CBI की टीम ने बिहार में राजद (RJD) के 4 नेताओं के घर छापेमारी कर रही है। इनमें RJD के कोषाध्यक्ष और MLC सुनील सिंह, पूर्व MLC सुबोध राय, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद और राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के घर CBI की टीमें मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि मामला रेलवे में रोजगार घोटाले से जुड़ा है।