logo

Bihar Politics : तेजस्वी यादव ने लगाया गंभीर आरोप, प्रेस वार्ता में बोले- जांच के नाम पर गरीबों को पीट रही CBI

tejaswai_photo1.jpg

पटना:

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) ने बिहार में चल CBI छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार (Central Minister) पर जमकर हमला किया है। इसके साथ ही उन्होंने CBI पर बड़ा आरोप लगाया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि लैंड फॉर जॉब स्कैम (Land For Job Scam) की जांच के नाम पर गरीबों को CBI अधिकारी पीट रहे है। उन्होंने BJP के खुली चुनौती देते हुए कहा कि हमने न ही कुछ गलत किया है और न ही किसी से डरने वाले हैं।

गुरूग्राम का मॉल मेरा नहीं-तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना स्थित RJD कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में जिस मॉल को मेरा बताकर CBI रेड की बात कही जा रही है वो मेरा है ही नहीं। इसे लेकर मैने सबूत भी दें दिया है। अब जाकर रेड कीजिए। तेजस्वी ने कहा कि जो देश को बेच रहे है उनपर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। जिनके यहां से हजारों करोड़ रुपये का ड्रग्स मिलता है उनके खिलाफ ऐक्शन क्यों नहीं लिया जाता है? 


तेजस्वी ने CBI पर साधा निशाना
तेजस्वी ने CBI पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या सीबीआई वालों के खुद के परिवार नहीं हैं? क्या वे हमेशा सीबीआई अधिकारी ही रहेंगे, कभी रिटायर्ड नहीं होंगे? जब सत्ता बदलेगी तब उनका क्या होगा? आपको संवैधानिक संस्था की जिम्मेदारी मिली है, उसे ठीक से निभाइए।


सब बीजेपी की चाल है
तेजस्वी ने आगे कहा कि हमने कुछ गलत नहीं किया है। पिछले ढ़ाई दशक से ये सीबीआई की रेड देख रहे हैं। ये सब बीजेपी की चाल है। हम किसी से डरते नहीं है। उन्होंने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि ये बिहार है, यहां जबरन कोई काम नहीं होता है। सीबीआई और ईडी डराकर कुछ नहीं कर पाएगी। बिहार वाले सबकुछ ठीक-ठाक कर देते हैं। ये अभी शुरुआत है, ये लोग अपनी लीला दिखा रहे हैं, जनता जब आंदोलन शुरू करेगी तो सबको पता चल जाएगा।