पटनाः
राजद सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी देवी के 16 ठिकानों पर शुक्रवार को सीबीआई ने छापा मारा। यह छापेमारी करीब 16 घंटे तक चली। आरआरबी में हुए घोटाले को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन का घपला घोटाला किया गया है, इसलिए लालू यादव और उनके परिवार पर CBI ने शिकंजा कसा है। शुक्रवार को नौकरी पाने वालों से लेकर नौकरी देने वालों के घरों को खंगाला गया। छापेमारी में CBI के हाथ कई अहम सुराग लगे है।

हार्डडिस्क खोलेगा राज
सूत्रों के मुताबिक CBI को राबड़ी आवास से हार्ड डिस्क और कई दस्तावेज हाथ लगे हैं। हालांकि ये किसके कमरे से मिला है? इसमें क्या खास है ? इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। राबड़ी आवास में उनके साथ तेजस्वी यादव भी रहते हैं। तेजस्वी छापेमारी के दौरान पटना में नहीं थे। वे लंदन में थे। कमरा बंद था परिवार ने चाबी नहीं दी तो कारीगर बुलवाकर CBI ने दरवाजा खुलावाया

नौकरी लेने वालों के घर भी तलाशी
CBI की ये छापेमारी केवल लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर ही नहीं बल्कि जिन्होंने जमीन देकर नौकरी ली उनके ठिकानों को भी पुलिस ने खंगाला है। उनके यहां से CBI की टीम नौकरी पाने की प्रक्रिया को समझने की कोशिश की गई है। CBI की ओर से दर्ज FIR में इन लोगों का नाम होने की भी बात सामने आ रही है।