logo

BIHAR : डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ MP-MLA कोर्ट में दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए! क्या है मामला

tejaswai_bhasan2.jpg

मुजफ्फरपुर:
बिहार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav) के खिलाफ मुजफ्फरपुर के एमपी एमएलए कोर्ट (Muzaffarpur MP MLA Court) में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत देवांशु किशोर ने दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh ) के खिलाफ तेजस्वी यादव ने आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इस मामले में  अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी।


चोटी को लेकर विवादित लिखा था
देवांशु किशोर ने यह आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ ट्विटर पर उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चोटी को लेकर विवादित लिखा था। तब तेजस्वी यादव के द्वारा बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह की तीखी आलोचना की थी, जिसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ता देवांशु किशोर की तरफ से यह मुकदमा दायर कराया गया है। इस मुकदमे में धारा-504, 506, 500 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ी
ऐसे में कहा जा सकता है कि नई सरकार के गठन के साथ ही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुश्किलें अब बढ़ने लगी हैं। अब देखना होगा कि अगली सुनवाई की तारीख पर माननीय न्यायालय क्या कुछ फैसला सुनाते हैं। पूरे मामले की पुष्टि मुजफ्फरपुर कोर्ट के अधिवक्ता सुधीर ओझा ने किया है। उन्होंने बताया कि देवांशु किशोर के द्वारा यह परिवाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज कराया गया है। तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर ट्विटर से एक टिप्पणी की थी। इसकी सुनवाई 25 अगस्त निर्धारित की गई है।