logo

Bihar Politics : आज मंत्रिमंडल विस्तार, ये विधायक ले सकते हैं मंत्रिपद की शपथ

cabinet_bistar.jpg

पटना:
बिहार (Bihar) में महागठबंधन सरकार (Mahaagathabandhan Government) की गठन के 6 दिन बाद आज मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) होना है। इस नई मंत्रिमंडल में कुल 31 मंत्री शपथ लेंगे। खास बात ये है कि महागठबंधन की सरकार में RJD का दबदबा रहने की संभावना है। पार्टी के कोटे से 15 विधायक मंत्री बन सकते हैं। इसमें तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं। वहीं, नीतीश कुमार की पार्टी JDU को 10 मंत्रिपद मिल सकते हैं।

11:30 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री बनने वाले सभी मंत्रियों को कल देर रात फोन किया गया था। सभी मंत्रियों को सुबह तक पटना पहुंचने को कहा गया है। कहा जा रहा है कि सुबह राजेंद्र मंडप में 11:30 बजे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह में CM नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व CM राबड़ी देवी, जीतन राम मांझी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। शपथ समारोह के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने कैबिनेट की औपचारिक बैठक भी बुलाई है।


ये विधायक ले सकते हैं मंत्रिपद की शपथ

RJD कोटे से
आलोक मेहता, अनिता देवी , कुमार सर्वजीत, समीर कुमार महासेठ, मो शाहनवाज, चंद्रशेखर, रामानंद यादव, सुरेंद्र यादव, कार्तिक सिंह, इसराइल मंसूरी, शमीम अहमद, तेजप्रताप यादव, सुधाकर सिंह और सुरेंद्र राम

JDU कोटे से
बिजेंदर यादव,विजय चौधरी,श्रवण कुमार, जयंत राज,अशोक चौधरी,मदन सहनी, सुनील कुमार,संजय झा,जमा खान,  सुमित कुमार सिंह,लेसी सिंह
 कांग्रेस कोटे

सेमुरारी लाल गौतम, आफाक आलम

HAM कोटे से

संतोष मांझी