डेस्क:
बिहार की नई सरकार का आज कैबिनेट विस्तार हुआ। कुल 31 मंत्रियों ने मंत्रीपद की शपथ ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। आरजेडी के 16, जेडीयू के 11,कांग्रेस के 2 और हम से 1 विधायक ने मंत्रीपद की शपथ ली। बता दें कि कई दिनों से चल से गहमा-गहमी के बीच 9 अगस्त को बिहार में NDA गठबंधन टूट गया। इस सियासी उलटफेर के बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन का हाथ थामा। नीतीश कुमार ने सीएम और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

इन मंत्रियों ने ली शपथ
शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:30 बजे से शुरू हुआ। सबसे पहले राष्ट्रगान गाया गाया। इसके बाद राज्यपाल फागू चौहान ने 5-5 मंत्रियों को एक साथ शपथ दिलाई।
•पहली पाली में तेजप्रताप यादव (RJD), विजय चौधरी (JDU), विजेंद्र यादव (JDU), आलोक मेहता (RJD), अफाक आलम (कांग्रेस),
• दूसरी पाली में अशोक चौधरी (JDU),श्रवण कुमार (JDU),लेसी सिंह (JDU),सुरेंद्र यादव (RJD),रामानंद यादव (RJD),
• तीसरी पाली में मदन सहनी (JDU),ललित यादव (RJD),कुमार सर्वजीत (RJD),संतोष सुमन (हम),संजय कुमार झा (JDU),
• चौथी पाली में शीला मंडल (JDU),समीर महासेठ (RJD),चंद्रशेखर (RJD),सुनील कुमार (JDU),सुमित कुमार (निर्दलीय)
• पांचवी पाली में अनीता देवी (RJD) जयंत राज (JDU),मोहम्मद जमा खान (JDU),सुधाकर सिंह (RJD),इसरायल मंसूरी (RJD)
•छठी पाली में सुरेंद्र राम (RJD),कार्तिक सिंह (RJD),शाहनवाज आलम (RJD),जितेंद्र कुमार राय (RJD),शमीम अहमद (RJD),मुरारी गौतम (कांग्रेस)

सभी जातियों को दिया गया प्रतिनिधित्व
बता दें कि इस मंत्रिमंडल में सभी जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। हालांकि, सबसे ज्यादा फोकस ओबीसी और ईबीसी पर किया गया है। जाति की बात करें तो सबसे ज्यादा यादव जाति के 6 विधायक इस बार मंत्रिमंडल में शामिल हैं। आरजेडी की तरफ से 5 और जदयू की तरफ से 1 यादव विधायक मंत्री बने हैं। पिछले मंत्रिमंडल में इस जाति से सिर्फ 2 मंत्री थे।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ये लोग
इस समारोह में CM नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व CM राबड़ी देवी, जीतन राम मांझी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। शपथ समारोह के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने कैबिनेट की औपचारिक बैठक भी बुलाई है।